गुआंतानामो में कैद चीनी मुस्लिमों की रिहाई के आदेश
वाशिंगटन, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक संघीय न्यायधीश ने बुश प्रशासन को गुअांतानामो खाड़ी में कैद चीनी मूल के 17 मुस्लिमों की रिहाई का आदेश दिया है।
वाशिंगटन, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक संघीय न्यायधीश ने बुश प्रशासन को गुअांतानामो खाड़ी में कैद चीनी मूल के 17 मुस्लिमों की रिहाई का आदेश दिया है।
अमेरिकी जिला न्यायाधीश रिकाडरे उर्बिना ने अपने आदेश में कहा कि चूंकि वे उइगुर अमेरिका के शत्रु नहीं हैं अत: उन्हें कैद करके रखने का कोई आधार नहीं है। न्यायधीश ने रिहाई के आदेश दिए।
उल्लेखनीय है कि पेंटागन ने वर्षो पहले इन उइगुरों की रिहाई को स्वीकृति दे दी थी लेकिन सरकार को ऐसा कोई देश ही नहीं मिल रहा था जो उन्हें अपने यहां रखने को तैयार हो। अमेरिका उन्हें चीन भेजने को तैयार नहीं था क्योंकि वहां उनके साथ दुर्व्यवहार की आशंका थी।
निर्णय में कहा गया कि महज इसलिए उन्हें अनिश्चितकाल के लिए कैद करके नहीं रखा जा सकता कि सरकार कोई तीसरा देश तलाश रही है। उन्होंने बुश प्रशासन को उन्हें तीन दिन के भीतर रिहा करने का आदेश दिया।
उधर, देश के न्याय विभाग ने कहा कि वह निर्णय की समीक्षा कर रहा है जबकि 'द अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन' ने निर्णय की प्रशंसा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*