9.38 प्रतिशत गिरा निक्के ई (लीड-1)
टोक्यो, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान में 'टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज' का 'निक्के ई 225' सूचकांक बुधवार को नौ प्रतिशत से भी ज्यादा गिर कर जून 2003 से अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया।
टोक्यो, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान में 'टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज' का 'निक्के ई 225' सूचकांक बुधवार को नौ प्रतिशत से भी ज्यादा गिर कर जून 2003 से अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया।
आज निक्के ई 952.58 अंक यानी 9.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,203.32 के स्तर पर और 'टॉपिक्स' सूचकांक 78.6 अंक यानी 8.04 प्रतिशत गिरावट के साथ 899.01 के स्तर पर बंद हुआ।
सामाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक जापान के शेयर बाजारों में आज आई गिरावट द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक की एक दिन की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट है।
वैश्विक वित्तीय संकट की चपेट में आई जापान की वित्तीय प्रणाली को राहत पहुंचाने के लिए वहां के केंद्रीय बैंक ने बुधवार को 2.1 खरब येन यानी 20.57 अरब डॉलर पूंजी बाजार में झोंकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*