जामिया छात्र निर्दोष तो समर्थन वापस: सपा

यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। अमर सिंह ने कहा कि अगर वो छात्र आतंकवादी हैं, तो उन्हें गोली मार देनी चाहिए, लेकिन यदि वो निर्दोष हैं, तो उन्हें न्याय मिलना चाहिये।
अमर सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर एमसी शर्मा के परिवार के सदस्यों ने सपा द्वारा दिये गये 10 लाख रुपए को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। अमर सिंह ने बाटला हाउस मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग की है।
इस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस की विशेष सेल के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गये थे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी उनकही इस बात से सहमत भी हैं। न्यायिक जांच से जामिया के दोनों छात्रों को भी उचित न्याय मिल सकेगा। यही नहीं न्यायिक जांच में आने वाले खर्च को उठाने की बात भी अमर सिंह ने कही।
गौरतलब है कि सपा ने तीन दिन पहले जामिया नगर इलाके में स्थित बटला हाऊस में गत दिनों हुई मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की थी। बीते 19 सितंबर को हुई इस मुठभेड़ में इंडियन मुजाहिदीन के दो संदिग्ध आतंकी मारे गए थे। अमर सिंह ने कहा था कि जब तक न्यायिक जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक गृह मंत्री शिवराज पाटिल नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दें।


Click it and Unblock the Notifications