लक्ष्मणानन्द हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

राज्य के पुलिस महानिदेशक एम.एम प्रहराज ने बताया कि तीनों संदिग्धों ने स्वामी और उनके चार शिष्यों की हत्या में अपना हाथ होने के अपराध को कबूल कर लिया है। यह घटना 23 अगस्त की रात को जलसपेटा आश्रम में हुई थी।
अपराध शाखा पुलिस ने इन माओवादियों से काले रंग के कुछ मुखौटे और दो बंदूकें भी बरामद कीं। घटना के बारे में कुछ और तथ्यों का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का दावा है कि उसके पास स्वामी की हत्या में इन तीनों माओवादियों की भूमिका होने के पुख्ता सबूत हैं। पूछताछ के दौरान इन तीनों माओवादियों ने जांच अधिकारियों को बताया कि स्वामी की हत्या में लगभग बीस व्यक्ति शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications