गुजरात से निकलेगी टाटा की लखटकिया

टाटा ने एक लाख रुपये कीमत वाली कार 'नैनो' का उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और टाटा समूह मंगलवार शाम इसकी घोषणा कर दी। गुजरात के मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि वो नैनो के उत्पदान में हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स को इसके लिए निर्धारित दाम पर भूमि मुहैया करा दी गई है।
उन्होंने कहा कि यह गुजरात के लिए सौभाग्य की बात है कि नैनो कार यहां से निकलेगी। मोदी ने कहा कि वो हमेशा से यही चाहते थे कि नैनो परियोजना देश से बाहर नहीं जाये। इस मौके पर रतन टाटा ने कहा कि चूंकि गुजरात में भाईचारे का माहौल है, इसलिए उन्होंने यहां से नैनो निकालने का निर्णय लिया है।


Click it and Unblock the Notifications