मुंबई, 7 अक्तूबरः पाईप निर्माता पीएसएल ने कहा कि उसने अमेरिका में 10 करोड़ डालर (करीब 474. 50 करोड़ रूपए) की विनिर्माण इकाई शुरू की है। पीएसएल ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि कंपनी की सहयोगी कंपनी (पीएसएल नार्थ अमेरिका एलएलसी) मिसिसिपी के पोर्ट बिनविले इंडस्ट्रियल पार्क में इस इकाई को स्थापित कर रही है।
इस नई इकाई के चालू होने से कंपनी अब पाईप की आपूर्ति के 20 करोड़ डालर के आर्डर को पूरा कर सकेगी। बंबई स्टाक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 5. 04 फीसदी गिरकर 208 रूपए पर कारोबार कर रहा था।