देश आर्थिक संकट से लड़ने को तैयार

P Chidambaram
नई दिल्ली, 7 अक्टूबरः विश्व में छाए आर्थिक संकट से भारत अछूता नहीं रह सकता लेकिन देश इसका सामना करने के लिए तैयार हैं। यह बात 'एनडीटीवी बिजनेस लीडर ऑफ द इयर अवार्ड्स' समारोह में भाग लेते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कही।

उन्होंने कहा कि उद्योग जगत तथा नियामकों को इसके लिए अधिक चौकन्ना रहना होगा। चिदंबरम ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है और परोक्ष रूप से ही सही लेकिन हम भी इससे कुछ हद तक प्रभावित जरूर होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा व्यापार और कारोबार इस संकट से उबरने में सक्षम हैं।

वित्तमंत्री ने कहा, "हमारे नियामकों ने तत्परता दिखाई है। आपने देखा होगा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और केंद्रीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कितनी तेजी से कदम उठाए।"

चिदंबरम ने कहा कि अभी भी हम वर्ष के अंत तक आठ फीसदी की विकास दर हासिल कर सकते हैं क्योंकि हमारे उद्योग जगत के कुछ खंड तेजी से विकास कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2009-10 तक विकास दर दोबारा नौ फीसदी पर आ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+