कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर से नीचे

न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर वायदा 4.22 डॉलर गिरकर 89.66 डॉलर पर रहा। इससे पहले शुरुआती कारोबार में यह 88.89 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यूरोप में ऋण संकट लगातार गहराता जा रहा है जिसका दुनिया भर के आर्थिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। इस बीच तेल निर्यातक देशों के समूह 'ओपेक' के अध्यक्ष चाकिब खलील ने सोमवार को कहा कि तेल की कीमतों में अगले वर्ष तक लगातार गिरावट आएगी।


Click it and Unblock the Notifications