साओ पाओलो शेयर बाजार में दो बार रोका गया कारोबार
साओ पाओलो, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक वित्त संकट की वजह से साओ पाओलो शेयर बाजार में सोमवार को ऐसी अफरा-तफरी मची की इसे संभालने के लिए दो बार कारोबार रोकना पड़ा।
साओ पाओलो, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक वित्त संकट की वजह से साओ पाओलो शेयर बाजार में सोमवार को ऐसी अफरा-तफरी मची की इसे संभालने के लिए दो बार कारोबार रोकना पड़ा।
साओ पाओलो लातिन अमेरिका का सबसे बड़ा शेयर बाजार है। सोमवार को 'बॉवेस्पा' सूचकांक के 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरने के बाद कारोबार को 18 मिनट के लिए रोकना पड़ा।
इसके बाद कारोबार दोबारा शुरू होने पर शेयरों की कीमतों में पिछले दिन के मुकाबले फिर से गिरावट शुरू हो गई। इस वजह से कारोबार एक घंटे के लिए दोबारा रोकना पड़ा।
पूंजी बाजार के धराशाई होने से चिंतित ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला डी सिल्वा को सोमवार शाम को केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष हेनरिक मीरेलेस और वित्त मंत्री गाइडो मंटेगा के साथ आपात बैठक करनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications