अश्लील एमएमएस के कारोबार में शरीक 3 लोग गिरफ्तार

भोपाल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की पुलिस ने अश्लील एमएमएस बनाकर बेचने के आरोप में सोमवार रात एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अश्लील एमएमएस युक्त लैपटाप बरामद किया।

बीते दिनों मंदसौर के कुछ लोगों ने अपने बच्चों के मोबाइल और कंप्यूटर पर अश्लील एमएमएस देखने के बाद पुलिस में शिकायत की थी। एमएमएस में एक लड़के और लड़की की तस्वीरें थीं। कोतवाली प्रभारी जी़ एस़ चौहान ने आईएएनएस को बताया कि तहकीकात के दौरान पुलिस को पता चला कि इफ्तिखार उर्फ काला नामक युवक ने एक लड़की के साथ मिलकर यह एमएमएस तैयार किया है।

पुलिस के मुताबिक अमन मोबाइल सेंटर का मालिक अयूब मोहम्मद इस एमएमएस को लोगों को बेचने का काम करता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इफ्तिखार और अयूब को पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में सारा राज उगल दिया। पुलिस ने एमएमएस बनवाने में शरीक युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+