करोड़पति से कंगाल बने भारतीय ने परिवार सहित जान दी (लीड-3)

लास एंजेलिस, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट से संबंधित पहली बड़ी त्रासदी में लास एंजेलिस के नजदीक एक उच्चवर्गीय उपनगर में, करोड़पति से कंगाल बने एक भरतीय मूल के अमेरिकी ने अपने पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

भारतीय मूल के कार्तिक राजाराम नामक बेरोजगार वित्तीय सलाहकार ने आर्थिक समस्याओं के चलते अपनी पत्नी, सास और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

प्राइस वाटर कूपरहाउस में वित्तीय सलाहकार के रूप में काम कर चुका 45 वर्षीय राजाराम सोमवार सुबह अपने दो बेटों अर्जुन (7 साल) और गणेश (12) के साथ अपने घर में मृत पाया गया था। राजाराम के पास एक बंदूक भी पाई गई थी।

पुलिस ने उसकी 39 वर्षीय पत्नी शुभश्री, 70 साल की सास और 19 वर्ष के बड़े बेटे कृष्णा का शव घर के अंदर दूसरे कमरे से बरामद किया। इन सभी की गोली मारकर हत्या की गई थी। कृष्णा कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय लास एंजेलिस में आनर्स का छात्र था।

राजाराम ने अपने पीछे दो सुसाइड नोट छोड़े थे, इनमें एक पुलिस के लिए और दूसरा परिवार तथा मित्रों के लिए था। पुलिस के अनुसार इन पत्रों में उसने अपनी आर्थिक कठिनाइयों के बारे में कहा है और हत्या की जिम्मेदारी ली है।

लास एंजेलिस पुलिस के उपप्रमुख माइकल मूर ने कहा, "हमारा विश्वास है कि यह हत्या और आत्महत्या का मामला है। इसमें शामिल व्यक्ति ने पहले परिवार की हत्या की फिर खुदकुशी कर ली।"

मूर के अनुसार संभवत: राजाराम ने शनिवार रात को अपने परिवार के लोगों को गोली मार दी। पड़ोसियों ने आखिरी बार उसे शनिवार को देखा था। राजाराम फइनेंस में एमबीए था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+