'प्रमुख वित्तीय संस्थाओं को बचाने के लिए काम करे ईयू'
लग्जमबर्ग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरो इस्तेमाल करने वाले यूरोपीय संघ (ईयू) के 15 देशों के विदेश मंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई है कि संघ को सभी प्रमुख वित्तीय संस्थाओं को बचाने के लिए एकजुट होना चाहिए। इसके लिए उन्हें समान नीति भी अपनानी चाहिए।
यद्यपि उन्होंने इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी कि आखिर किस आधार पर उन संस्थाओं को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
मंत्रियों ने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की, कि हर देश को खराब हालत से गुजर रही संस्थाओं के प्रबंधन को बदलने का अधिकार मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि खराब हालत से जूझ रही वित्तीय संस्थाओं की सरकारी आर्थिक मदद अस्थाई और करदाताओं के हित में होनी चाहिए।
मंत्री समूह के प्रमुख लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जीन-क्लाउ जंकर ने बैठक के बाद कहा कि बैठक में यह बात तय हुई कि ईयू को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महत्वपूर्ण संस्थाएं दिवालिया न होने पाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications