स्कारलेट हत्याकांड : सीबीआई ने आरोपी की जमानत की विरोध याचिका वापस ली

पणजी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट ईडेन कीलिंग की हत्या के मुख्य आरोपी सैमसन डिसूजा को एक बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को अप्रत्याशित ढंग से उसकी जमानत का विरोध करने वाली याचिका वापस ले ली। इसे स्कारलेट हत्याकांड की जांच की प्रगति के लिए बड़ा धक्का माना जा रहा है।

ब्रिटिश किशोरी की हत्या मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस की जांच संदेह के घेरे में आने के बाद यह केस सीबीआई को सौंपा गया था।

जमानत याचिका का विरोध करने वाली याचिका को वापस लेने का प्रस्ताव सीबीआई के वकील सी.ए.फेरेरा ने गोवा बाल न्यायालय को सौंपा।

गोवा पुलिस ने सैमसन और एक अन्य आरोपी प्लेसिडो कर्वाल्हो को नशीली दवा देकर स्कारलेट के साथ बलात्कार करने और अंजुना समुद्र तट पर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

कर्वाल्हो पहले से ही जमानत पर है और सैमसन भी अपनी गिरफ्तारी के सात महीने बाद रिहा हो गया।

गोवा बाल न्यायालय ने जमानत के अपने निर्णय में कहा कि सैमसन के अपराध से जुड़े होने के बारे में पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

सीबीआई ने इसके पहले दो बार इस आधार पर सैमसन की जमानत याचिका को चुनौती दी थी कि उसके पास सैमसन के खिलाफ पर्याप्त प्रमाण हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+