बेरोजगार भारतीय ने पत्नी, बच्चों की हत्या करने के बाद जान दी (लीड-1)
लास एंजेलिस, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय मूल के एक बेरोजगार वित्तीय सलाहकार ने आर्थिक समस्याओं के चलते परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
लास एंजेलिस टाइम्स ने मंगलवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र के अनुसार 45 वर्षीय कार्तिक राजाराम ने खुद को गोली मारने के पहले अपनी पत्नी, सास और तीन बच्चों की हत्या कर दी।
लास एंजेलिस पुलिस के उपप्रमुख माइकल मूर ने कहा, "हमारा विश्वास है कि यह हत्या और आत्महत्या का मामला है। इसमें शामिल व्यक्ति ने पहले परिवार की हत्या की फिर अपनी जान ले ली।"
राजाराम की 39 वर्षीय पत्नी, 70 साल की सास और 19, 12 तथा सात साल के बच्चों के शव घर के अंदर शयनकक्षों में पाए गए।
मूर के अनुसार बंदूकधारी ने शनिवार रात को परिवार के लोगों को गोली मार दी और इनकी हत्या की जिम्मेदारी लेने के लिए तीन पत्र भी छोड़े हैं।
मूर के अनुसार राजाराम पहले प्राइस वाटरहाउस और सोनी पिक्च र्स के लिए काम कर चुका था। इस समय वह कुछ आर्थिक परेशानी में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications