टोरंटो के निवेशकों ने गंवाए 75 अरब डॉलर

टोरंटो, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका और यूरोप में वित्तीय संकट से उठे तूफान की वजह से सोमवार को कनाडा के टोरंटो शेयर बाजार में निवेशकों ने 75 अरब डॉलर गंवा दिए।

टोरंटो, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका और यूरोप में वित्तीय संकट से उठे तूफान की वजह से सोमवार को कनाडा के टोरंटो शेयर बाजार में निवेशकों ने 75 अरब डॉलर गंवा दिए।

उत्तरी अमेरिका के इस तीसरे सबसे बड़े शेयर बाजार का 'कंपोजिट' सूचकांक कल शुक्रवार के मुकाबले 573 अंक नीचे बंद हुआ।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी कनाडा के निवेशकों को लगभग 150 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था। उस वक्त अमेरिका के 700 अरब डॉलर के वित्तीय राहत पैकेज विधेयक पर असमंजस की स्थिति थी, इस वजह से शेयर बाजार धराशाई हो गए थे।

इस सप्ताह की शुरुआत फिर एक काले सोमवार से हुई और कनाडा का 'टीएसएक्स' सूचकांक वर्ष 2005 के बाद पहली बार 10,000 के स्तर से नीचे चला गया। इसमें पांच प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

कारोबार के शुरुआती दौर में दुनिया भर के पूंजी बाजारों में उथल-पुथल से डरे निवेशकों ने बाजार से अंधाधुंध पैसा निकालना शुरू कर दिया। इस वजह से सूचकांक 1,200 अंक गिर गया।

आंकड़े दर्शाते हैं कि इस वर्ष मई से अब तक टोरंटो शेयर बाजार से 600 अरब डॉलर से ज्यादा पैसा निकाला जा चुका है। मई में टीएसएक्स सूचकांक ने अपने 150 वर्ष के इतिहास में पहली बार 15,000 का स्तर पार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+