वित्तीय संकट के चलते अमेरिका में परिवार ने जान गंवाई
लास एंजेलिस , 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में एक बेरोजगार वित्तीय सलाहकार ने आर्थिक समस्याओं के चलते अपने परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कार्तिक राजाराम नामक 45 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मारने के पहले अपनी पत्नी, सास और तीन बच्चों की हत्या कर दी।
लास एंजेलिस पुलिस के उपप्रमुख माइकल मूर ने कहा,"हमारा विश्वास है कि यह हत्या और आत्महत्या का मामला है। इसमें शामिल व्यक्ति ने पहले परिवार की हत्या की फिर अपनी जान ले ली।"
राजाराम की 39 वर्षीय पत्नी, 70 साल की सास और 19, 12 तथा सात साल के बच्चों के शव घर के अंदर शयनकक्षों में पाए गए।
मूर के अनुसार बंदूकधारी ने शनिवार रात को परिवार के लोगों को गोली मार दी और इनकी हत्या की जिम्मेदारी लेने के लिए तीन पत्र भी छोड़े हैं।
मूर के अनुसार राजाराम पहले प्राइस वाटरहाउस और सोनी पिक्च र्स के लिए काम कर चुका था। इस समय वह कुछ आर्थिक परेशानी में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications