बुधवार को परमाणु करार कानून पर हस्ताक्षर करेंगे बुश

अरुण कुमार

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश कांग्रेस से पारित भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के विधेयक पर बुधवार को हस्ताक्षर करेंगे। इसके साथ ही दोनों देशों द्वारा 123 समझौते के औपचारिक क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो जाएगा।

बुश के साथ यात्रा कर रहे व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सैन एंटोनियो ने मंगलवार को टेक्सास में संवाददाताओं से कहा,"बुधवार को दोपहर 2.50 बजे (अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार गुरुवार सुबह 00.20 बजे)राष्ट्रपति ईस्ट रूम में भारत असैन्य परमाणु विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे।"

समझौते संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सांसदों, भारतीय मूल के प्रमुख अमेरिकियों, दोनों राष्ट्रों के अग्रणी व्यापारियों और राजनयिकों को हस्ताक्षर समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रपति बुश द्वारा उन नए प्रावधानों पर खुद ध्यान दिए जाने की संभावना है,जो अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलीजा राइस के भारत दौरे के समय विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी के साथ 123 करार पर हस्ताक्षर की राह में बाधा बन गए।

हस्ताक्षर के अवसर पर दिए जाने वाले बुश के बयान में परमाणु ईंधन आपूर्ति, यूरेनियम संवर्धन और पुन: प्रसंस्करण की तकनीक के हस्तांतरण के मुद्दे और हाइड एक्ट के प्रावधानों पर भारत की चिंताएं दूर किए जाने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति अक्सर विधेयक पर हस्ताक्षर के अवसर पर ऐसे बयानों का उपयोग यह बताने के लिए करते हैं क्यों उन्होंने इस विधेयक पर बिना वीटो का उपयोग किए हस्ताक्षर किए।

बहरहाल व्हाउट हाउस के हस्ताक्षर समारोह की घोषणा के बावजूद विदेश विभाग इस पर टिप्पणी करने से बच रहा है कि दोनों देश औपचारिक रूप से कब 123 समझौते पर हस्ताक्षर करके परमाणु व्यापार आंरभ करेंगे।

विदेश विभाग के प्रवक्ता राबर्ट वुड ने संवाददाताओं से कहा, "मैं नहीं जानता कि इस पर कब हस्ताक्षर होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+