1.10 लाख पाउंड में बिकी रणजीत सिंह की प्रतिमा

लंदन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। असल जिंदगी में पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह भले ही अपने पुत्र दलीप सिंह से कहीं ज्यादा यशस्वी और समृद्ध रहे हों लेकिन उनकी आवक्ष प्रतिमा अपने पुत्र की आवक्ष प्रतिमा की तुलना में काफी कम कीमत में बिकी है।

सोमवार को 'बोनहैम्स इंडियन इस्लामिक सेल' में संगमरमर से बनी रणजीत सिंह की दूधिया आवक्ष प्रतिमा 1,10,400 पाउंड (192,000 डॉलर) में बिकी जबकि 2007 में दलीप सिंह की प्रतिमा 17 लाख पाउंड में बिकी थी।

किसी गुमनाम कारीगर द्वारा 1900 ईसवी के आसपास बनाई गई रणजीत सिंह की प्रतिमा हालांकि अनुमान से दोगुनी अधिक कीमत में बिकी। लोगों ने इसके बदले 50 से 70 हजार पाउंड मिलने का अनुमान लगाया था जबकि यह लगभग 50 हजार पाउंड अधिक पाने में सफल रही।

रणजीत सिंह की प्रतिमा की बिक्री पर ब्रिटेन के सिख समुदाय और दूसरे भारतीयों की नजर थी क्योंकि पिछले वर्ष दलीप सिंह की प्रतिमा के रिकार्ड दाम में बिकने की खूब चर्चा हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+