फार्मूला वन : चालक नहीं बदलेगी बीएमडब्ल्यू साउबर टीम
लंदन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। फार्मूला वन जगत की बीएमडब्ल्यू साउबर टीम ने साफ कर दिया है कि 2009 सत्र में उसका अपने चालक बदलने का कोई इरादा नहीं है।
यूरोप की खेल बेवसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के अनुसार बीएमडब्ल्यू साउबर टीम अगले वर्ष भी पोलैंड के राबर्ट कुबेका और जर्मनी के निक हेडफेल्ड को अपने दल का चालक बरकरार रखेगी।
कुबेका ने कनेडियन ग्रां पी में पहला स्थान हासिल किया था। हालांकि सिंगापुर ग्रां पी में वह एक भी अंक हासिल नहीं कर सके थे। इसके अलावा आस्ट्रिया के क्रिस्टियन क्लीन टीम के परीक्षण और आरक्षित चालक बने रहेंगे।
कुबेका मैक्लारेन टीम के लुइस हेमिल्टन और फेरारी टीम के चालक फिलिप मासा के बाद तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। चालकों की सूची में जहां हेमिल्टन के 84 अंक हैं वहीं मासा के 77 तथा कुबेका के 64 अंक हैं।
चालकों की सूची में हेडफील्ड 56 अंकों के साथ पांचवें क्रम पर हैं। टीमों की सूची की बात करें तो बीएमडब्ल्यू साउबर टीम 120 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। 135 अंकों के साथ मैक्लारेन पहले और 134 अंकों के साथ फेरारी दूसरे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications