266 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स
मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को रौनक लौटी और सेंसेक्स 266 अंकों और निफ्टी पांच अंकों की बढ़त के साथ खुला।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा फीसदी की कटौती की जो घोषणा की थी, माना जा रहा है कि उससे निवेशकों में उत्साह का संचार हुआ और उन्होंने कारोबार के शुरुआती दौर में खरीदारी की।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' कल के मुकाबले 266.41 अंक की तेजी के साथ 12,06811 पर खुला। तुरंत बाद इसमें और तेजी आई और सुबह 10 बजे यह 303.13 अंकों की बढ़त के साथ 12,104.83 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' सुबह 4.60 अंकों की बढ़त के साथ 3,606.95 पर खुला। सुबह 10 बजे यह 91.45 अंकों की बढ़त के साथ 3,693.80 पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications