दुनिया भर के बाजारों ने लगाया गोता
न्यूयार्क, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के बाद यूरोप को अपनी चपेट में ले रहे आर्थिक संकट के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अनेक देशों के शेयर बाजार कई वर्षो के निचले स्तर पर पहुंच गए, रूस और ब्राजील ने अपने शेयर बाजारों में कारोबार रोक दिया।
लग्जमबर्ग में यूरो का प्रयोग करने वाले यूरोपीय संघ के 15 देशों के वित्तमंत्रियों ने कहा कि संकट से निपटने के लिए साझा नीति बनाने और वित्तीय संस्थाओं को बचाने की आवश्यकता है।
एशिया, यूरोप और अमेरिका के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट का दौर रहा। एशिया में जापानी शेयर बाजार पांच वर्षो के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। यूरोप में पेरिस का शेयर सूचकांक 9.04 फीसदी, लंदन का एफटीएसई 100 सूचकांक 7.85 फीसदी और जर्मनी का डीएएक्स सूचकांक 7.07 फीसदी तक फिसल गया।
अमेरिका में डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक 3.58 फीसदी गिरकर चार वर्षो में पहली बार 10,000 के नीचे आ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications