प्रचंड को पार्टी प्रमुख पद से हटाना चाहते हैं माओवादी

काठमांडू, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' पर माओवादी पार्टी के प्रमुख का पद छोड़ने के लिए उनकी पार्टी के भीतर से दबाव बढ़ने लगा है।

काठमांडू, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' पर माओवादी पार्टी के प्रमुख का पद छोड़ने के लिए उनकी पार्टी के भीतर से दबाव बढ़ने लगा है।

प्रचंड ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो राजनीतिक पार्टियों की मांग का सम्मान करते हुए पार्टी की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के प्रमुख का पद छोड़ दिया था। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और नेपाल की मुख्य धारा की राजनीतिक पार्टियों ने मांग की थी कि सशस्त्र बल के प्रमुख को नागरिक सरकार का मुखिया नहीं बनना चाहिए।

अब पार्टी के कट्टरपंथी नेता मांग कर रहे हैं कि एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का सम्मान करते हुए प्रंचड को माओवादी पार्टी के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए।

प्रचंड को पार्टी प्रमुख पद से हटाने की मुहिम का नेतृत्व मोहन विद्या 'किरन' कर रहे हैं। प्रचंड के प्रधानमंत्री बनने के बाद किरन को माओवादी सचिवालय का प्रमुख चुना गया है। परंतु अब किरन और प्रचंड के खेमों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ने लगा है।

असंतुष्टों की यह भी मांग है कि भविष्य में पार्टी की अकेली सरकार बनाने जैसे अन्य रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया जाना चाहिए।

वर्ष 2006 तक भूमिगत दल के रूप में रही माओवादी पार्टी का पिछले एक दशक में कोई राष्ट्रीय सम्मेलन नहीं हुआ है। इससे भी प्रचंड के नेतृत्व को जारी रहने में मदद मिली है।

बहरहाल पार्टी की राष्ट्रीय समिति द्वारा पिछले सप्ताह शुरू किए गए विचार-विमर्श के बाद प्रचंड के पार्टी प्रमुख पद छोड़ने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+