आर्थिक संकट से निपटने के लिए जी 7 का विस्तार हो : विश्वबैंक

वाशिंगटन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व बैंक के प्रमुख राबर्ट जोएल्लिक ने सोमवार को कहा कि दुनिया भर में छाए आर्थिक संकट की स्थिति दोबारा पैदा न हो इसके लिए जी 7 का विस्तार कर उसमें अन्य प्रमुख आर्थिक शक्तियों को शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस समूह का विस्तार कर दुनिया की शीर्ष 14 आर्थिक ताकतों को इसमें शामिल किया जाना चाहिए ताकि विकास के मुद्दों पर काम किया जा सके और दोबारा ऐसा गहरा संकट उत्पन्न न हो।

जोएल्लिक ने कहा, "जी 7 ठीक से काम नहीं कर रहा। हमें कठिन समय से निपटने के लिए इससे भी बेहतर समूह की आवश्यकता है।"

जोएल्लिक ने यह चेतावनी भी दी कि आर्थिक संकट के कारण गरीब देशों में निवेश नहीं हो पा रहा है जो उनके लिए खतरनाक है। उनमें से अनेक पहले ही खाद्य पदार्थो और ईंधन की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जी 7 के वित्तमंत्रियों की सालाना बैठक शुक्रवार को वाशिंगटन में होनी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+