मलेशिया में दीपावली उत्सव की मेजबानी पर खींचतान
ईपोह (मलेशिया), 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मलेशिया में भारतीय मूल के दो राजनीतिज्ञ इन दिनों दीपावली उत्सव की मेजबानी को लेकर खींचतान कर रहे हैं।
दीपावली उत्सव को मलेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। आईपोह को मलेशिया का भारत भी कहा जाता है।
यहां आयोजित होने वाले दीपावली उत्सव की मेजबानी करने के लिए विपक्षी पार्टी के नेता ए. सिवानेसन और मलेशियन इंडियन कांग्रेस (एमआईसी) के नेता जी. राजू के बीच टक्कर चल रही है।
विपक्षी गठबंधन पाकातान राकयात के नेता सिवानेसन ने सोमवार को दावा किया था कि प्रांतीय सरकार ने दीपावली उत्सव की मेजबानी से संबंधित राजू के आवेदन को खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमआईसी अपने लाभ के लिए उत्सव आयोजन करती आई है।
सिवानेसन ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार दीपावली उत्सव मनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि उत्सव के आयोजन में स्थानीय व्यापारी और विभिन्न संगठन सहायता करेंगे।
दूसरी ओर राजू ने कहा है कि एमआईसी ही दीपावली उत्सव की मेजबानी करेगा। उन्होंने इस आरोप से इंकार किया कि एमआईसी अपने लाभ के लिए उत्सव आयोजन करती आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications