कश्मीर घाटी से कर्फ्यू हटा, जनजीवन सामान्य (लीड-1)

श्रीनगर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी से मंगलवार सुबह कर्फ्यू हटा लिया गया जिससे यहां का जनजीवन एक बार फिर सामान्य हो गया। पिछले रविवार को यहां कर्फ्यू लगाया गया था।

श्रीनगर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी से मंगलवार सुबह कर्फ्यू हटा लिया गया जिससे यहां का जनजीवन एक बार फिर सामान्य हो गया। पिछले रविवार को यहां कर्फ्यू लगाया गया था।

कर्फ्यू हटा लिए जाने के बाद दुकानें, शिक्षण संस्थाएं, बैंक और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रारंभ हो गया। परिवहन व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल रही है।

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक बी. श्रीनिवास ने आईएएनएस को बताया, "कश्मीर घाटी के सभी दस जिलों में लगा कर्फ्यू मंगलवार सुबह हटा लिया गया। अब पूरी घाटी में कहीं भी कर्फ्यू नहीं है।"

उन्होंने कहा, "कर्फ्यू के दौरान लोगों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया इसलिए कर्फ्यू हटाने का फैसला किया गया।"

उल्लेखनीय है कि लाल चौक की ओर अलगावादियों के प्रस्तावित जुलूस के मद्देनजर घाटी में रविवार को कर्फ्यू लगा दिया गया था। इस दौरान जमीयत-ए-अहले हदीस के प्रमुख मौलाना शौकत अहमद शाह और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अध्यक्ष यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी की अध्यक्षता में चुनाव आयोग का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचने वाला है। साल के अंत में यहां होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोग राज्य की मौजूदा स्थिति का जायजा लेगा।

उधर, हुर्रियत के दोनों अलगाववादी गुटों की संयुक्त समन्वय समिति की भी एक बैठक होने वाली है, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+