राणा गिल का 'निर्वाण' कलेक्शन युवाओं को आकृष्ट करेगा

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। रंगों और प्रिंट पर अपने प्रभुत्व के कारण चर्चित फैशन डिजाइनर राणा गिल 15 से 19 अक्टूबर तक चलने वाले 'विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक' के दौरान युवाओं को आकर्षित करने के लिए 'निर्वाण' कलेक्शन पेश करेंगी।

अपने बसंत/ग्रीष्म कलेक्शन के प्रिव्यू के दौरान सोमवार को गिल ने कहा, "यह एक बेहतरीन कलेक्शन है जो दुनिया भर के युवाओं को आकर्षित करेगा।"

वे कहती हैं, "यह कलेक्शन पूरी तरह से रंगों और स्त्रीत्व लुक से जुड़ा है जिसमें आकर्षक मनका का काम और मेरे हस्ताक्षर युक्त स्टाइल प्रिंट शामिल हैं।"

उन्होंने अलग-अलग तरह से अपना कलेक्शन तैयार किया है। इसमें जेड, एक्वा, बैंगनी, नारंगी, फ्यूशिया और मस्टर्ड रंगों में दिन और शाम को पहनने वाले परिधानों के अलावा समुद्र तट पर पहने जाने वाले काफ्तान भी शामिल हैं।

टैंजियर, हिना और मरक्के श जैसे विशेष ज्यामितीय प्रिंट उनके कलेक्शन के खास होने का एहसास कराते हैं।

अपने कलेक्शन के विषय में बातचीत करते हुए गिल ने आईएएनएस से कहा, "यह बेहतरीन ग्रीष्मकालीन कलेक्शन है जो नया, पहनने योग्य और मॉडर्न भी है। रंग-बिरंगे पत्थर, डोरी वर्क और कसीदाकारी से इसे और भी स्टाइलिश लुक दिया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+