असम के हिंसाग्रस्त जिलों में स्थिति शांतिपूर्ण

गुवाहाटी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में मंगलवार को शांति बनी रही। पिछले चार दिनों में यह पहला मौका है, जब रात भर से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

गुवाहाटी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में मंगलवार को शांति बनी रही। पिछले चार दिनों में यह पहला मौका है, जब रात भर से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

यहां भड़की जातीय हिंसा में 49 लोग मारे जा चुके हैं और 100,000 बेघर हो गए हैं।

असम सरकार के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं और सुरक्षा बल झड़पों पर काबू पाने में सक्षम रहे हैं, हालांकि कर्फ्यू और देखते ही गोली मारने का आदेश अभी भी लागू है।

शुक्रवार को बोडो और मुस्लिम प्रवासियों में हिंसा भड़कने के बाद असम के चार जिलों उदलगुड़ी, दारांग, बास्का और चिरांग में पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के तकरीबन 8,000 जवान तैनात किए गए हैं।

शर्मा ने कहा कि अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे करीब 1,00,000 लोगों के अपने-अपने घरों को लौटने से पहले अब सरकार को दोनों समुदायों के बीच की दूरियां मिटाने और विश्वास बहाली के लिए काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड(एनडीएफबी) ने मौके का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर आगजनी और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया।

एनडीएफबी ने सरकार के साथ 2005 में संघर्षविराम समझौता किया था लेकिन उसने कभी भी स्वतंत्रता की मांग नहीं छोड़ी। सभी समुदायों के नेताओं ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+