बोथा को मिल सकती है दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की कप्तानी

जोहांसबर्ग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। जोहान बोथा को केन्या और बांग्लादेश के साथ होने वाली एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 श्रंखलाओं के लिए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

'क्रिकइंफो' के मुताबिक अगले महीने होने वाली इस श्रंखला के लिए घरेलू टीम इगल्स के हरफनमौला खिलाड़ी रेयान मैक्लारेन को भी टीम में जगह मिल सकती है।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट संघ ने साफ किया है कि केंट के लिए इंग्लिश काउंटी खेलने वाले मैक्लारेन को केंट टीम प्रबंधन से हरी झंडी मिलने के बाद ही अंतिम रूप से टीम में शामिल किया जाएगा।

बोथा ने अब तक 32 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उन्हें केन्या के खिलाफ 31 अक्टूबर और दो नवंबर को होने वाले एकदिवसीय मैचों तथा बांग्लादेश के साथ पांच नवंबर को होने वाले ट्वेंटी-20 मैच के लिए कप्तानी दी जा सकती है।

बोथा को श्रंखला के लिए चयनित 14 सदस्यीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। ऐसे में जबकि नियमित कप्तान ग्रीम स्मिथ कोहनी की चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं, बोथा को कप्तानी मिल सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+