बैंक ऑफ अमेरिका का मुनाफा घटा, लाभांश में की कटौती
न्यूयार्क, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'बैंक ऑफ अमेरिका' के तीसरी तिमाही के मुनाफे में दो तिहाई से भी ज्यादा की कमी आई है। इस वजह से बैंक ने लाभांश आधा कर दिया और पूंजी जुटाने के लिए 10 अरब डॉलर के शेयरों की बिक्री की।
बैंक के अध्यक्ष केनेथ डी. लेविस ने सोमवार को एक बयान में कहा, "यह वित्तीय संस्थाओं के लिए बहुत बुरा दौर है। मैंने बैंकिंग क्षेत्र के अपने 39 साल के करियर में इस तरह के हालात सामना कभी नहीं किया।"
गौरतलब है कि तीसरी तिमाही के दौरान बैंक का मुनाफा 68 प्रतिशत घट कर 1.18 अरब डॉलर रह गया। इसका अर्थ यह हुआ कि बैंक का मुनाफो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले प्रति शेयर 15 सेंट कम हो गया।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक मुनाफे में कमी की वजह से बैंक ने लाभांश में प्रति शेयर 32 सेंट की कटौती कर दी, जिससे उसे 1.4 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications