झारखंड में बिजली गिरने से 8 मरे
रांची, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के तीन जिलों में सोमवार शाम बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।
मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बिजली गिरने से सोमवार शाम राजधानी रांची में चार और गुमला और गोड्डा जिले में दो-दो लोगों की मौत हुई।
राज्य के अधिकांश इलाकों में सोमवार शाम से ही बारिश हो रही है। बिजली गिरने से मौत की पहली घटना रांची जिले के मंदार प्रखंड में हुई। इसके अलवा गुमला जिले के अंजाना गांव और गोड्डा जिले के चिरौना गांव में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिवार को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि राज्य में बिजली गिरने से इस वर्ष 62 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि वर्ष 2007 में 68 लोगों की मौत हुई थी।
राज्य सरकार ने केंद्र से प्राकृतिक आपदाओं की सूची में बिजली गिरने को शामिल करने के लिए एक पत्र भी लिखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications