गर्भावस्था में तनाव घटा सकता है शास्त्रीय संगीत
लंदन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्या गर्भावस्था का संगीत से कोई रिश्ता हो सकता है,? हाल ही में किए गए एक शोध में इस प्रश्न का जवाब हां में दिया गया है।
ताइवान के कोहसिउंग चिकित्सा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में गर्भवती महिलाओं को दो समूहों में बांटा। उनमें से 116 को गीत-संगीत वाली सीडी और 120 को सामान्य देखभाल मुहैया कराई गईं।
पहले समूह की महिलाओं को चार-चार सीडी दी गईं। पहली सीडी में लुल्लाबीज के रॉक गीत थे तो दूसरी में बीथोवेन और डेबस्सी का शास्त्रीय संगीत, तीसरी सीडी में कुछ प्राकृतिक ध्वनियां थीं और चौथी में चीन की नर्सरी राइम्स और कुछ गीत शामिल थे।
अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं ने लुल्लाबीज, बीथोवेन और प्राकृतिक ध्वनियों वाली सीडी सुनीं उन्होंने अन्य महिलाओं की तुलना में कहीं अधिक शांति महसूस की।
अध्ययन का नेतृत्व कर रहे शोधकर्ता चुंग-हे चेन ने कहा, "संगीत सुनने वाली गर्भवती महिलाओं ने अन्य महिलाओं की तुलना में खुद पर दबाव कम महसूस किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications