बांग्लादेश क्रिकेट टीम में 3 नए चेहरे
ढाका, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के लिए तीन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।
बांग्लादेश के समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक इमरुल कायस, नईम इस्लाम और महबूब उल आलम को 14 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। ये तीनों विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम और सैयद रसेल की जगह लेंगे। रहीम और रसेल हाल ही में इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) से जुड़ गए थे।
रहीम और रसेल सहित अलावा बांग्लादेश के 14 खिलाड़ी आईसीएल के साथ जु़ड़ गए थे। खिलाड़ियों के इस कदम से नाराज बीसीबी ने उन पर 10 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया था।
बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता रफीकुल आलम ने बताया, "टीम में शामिल किए गए तीनों खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं और घरेलू मैचों में इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।" न्यूजीलैंड और बांग्लादेश क्रिकेट टीमों के बीच टेस्ट मैचों की श्रंखला भी खेली जानी है।
पहला टेस्ट मैच चटगांव में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच ढाका में होगा। तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला का पहला मैच नौ अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications