चयन की अनिश्चितता से तंग आ गए थे सौरव : श्रीकांत (लीड-1)
बेंगलुरू, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा है कि सौरव गांगुली ने भारतीय टीम में अपने स्थान को लेकर बनी अनिश्चितता के माहौल से तंग आकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि गांगुली ने अपने फैसले के बारे में मुझे और अपने सहयोगियों को अवगत कराया। यह उनका अपना निजी फैसला है।
गांगुली के फैसले को सही ठहराते हुए श्रीकांत ने कहा कि इस फैसले के बाद सौरव आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खुले दिमाग से खेलेंगे।
श्रीकांत ने कहा, "मुझे ऐसा लग रहा है कि उन्हें लगता रहता था कि कभी भी उनके सिर पर तलवार गिर सकती है। मैंने अन्य चार चयनकर्ताओं से सौरव के निर्णय के बारे में बातचीत की। सभी का मानना है कि सौरव ने सही फैसला किया है।"
श्रीकांत ने सौरव को एक असाधारण खिलाड़ी करार दिया। उन्होंने कहा कि सौरव ने भारतीय क्रिकेट में बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा "हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वे भारत के सफलतम कप्तान हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications