भारतीय और एशियाई के बीच ओबामा को बढ़त
वाशिंगटन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी मतदाताओं सहित अधिकतर एशियाई जातीय समूह अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जान मैक्के न की तुलना में डेमोकेट्रिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा का समर्थन कर रहे हैं।

ओबामा को अधिकांश एशियाई लोगों का समर्थन हासिल होने के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि कांटे की टक्कर वाले राज्यों में एशियाई लोगों का समर्थन ओबामा के लिए कितना फायदेमंद होगा।
चार विश्वविद्यालयों द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण के सोमवार को जारी नतीजों के अनुसार जापानी और भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक ओबामा का मजबूती से समर्थन कर रहे हैं। फिलीपींस, चीन और कोरियाई मूल के लोगों में भी ओबामा को बढ़त प्राप्त है।
एशियाई मूल के 41 प्रतिशत लोग ओबामा का समर्थन कर रहे हैं, जबकि केवल 24 फीसदी मैक्के न के समर्थन में हैं। शेष 34 प्रतिशत ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।
यहां तक कि वियतनामी मूल के लोग जिनको पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी का समर्थक माना जाता था, वे भी आबामा के पक्ष में हैं। वियतनामी मूल के 51 प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों का समर्थन ओबामा को और मैक्के न को केवल 24 फसदी का समर्थन प्राप्त है।
विश्लेषकों के अनुसार एशियाई मूल के लोग कड़े संघर्ष वाले राज्यों वर्जीनिया, फ्लोरिडा और नेवादा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications