वैश्विक आर्थिक संकट का मुकाबला करने में सक्षम हैं हम : चिदंबरम

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक संकट का परोक्ष प्रभाव भारत पर भी पड़ेगा लेकिन हम उसका सामना करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत तथा नियामकों को इसके लिए अधिक चौकन्ना रहना होगा।

चिदंबरम ने सोमवार शाम 'एनडीटीवी बिजनेस लीडर ऑफ द इयर अवार्ड़्स' समारोह में कहा कि इस समय पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है और परोक्ष रूप से ही सही लेकिन हम भी इससे कुछ हद तक प्रभावित जरूर होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा व्यापार और कारोबार इस संकट से उबरने में सक्षम हैं।

वित्तमंत्री ने कहा, "हमारे नियामकों ने तत्परता दिखाई है। आपने देखा होगा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और केंद्रीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कितनी तेजी से कदम उठाए।"

चिदंबरम ने कहा कि अभी भी हम वर्ष के अंत तक आठ फीसदी की विकास दर हासिल कर सकते हैं क्योंकि हमारे उद्योग जगत के कुछ खंड तेजी से विकास कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2009-10 तक विकास दर दोबारा नौ फीसदी पर आ जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+