भौतिकी का नोबेल 2 जापानी और 1 अमेरिकी वैज्ञानिक को
स्टाकहोम, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भौतिक विज्ञान के नोबेल पुरस्कार के लिए इस वर्ष दो जापानी और एक अमेरिकी वैज्ञानिक को चुना गया है।
रायल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने एक संवाददाता सम्मेलन में योहीरो नांबू, मकोतो कोबायाशी और तोशीहादे मोस्कवा को वर्ष 2008 के लिए भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की।
जापान में जन्मे अमेरिकी नागरिक योहीरो नांबू शिकागो विश्वविद्यालय के एनरिको फर्मी इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं। नांबू को 'मेकेनिज्म ऑफ स्पांटेनियस ब्रोकेन सिमेट्री इन सबएटामिक फिजिक्स' की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
जापान के सुकूबा स्थित हाई एनर्जी एक्सलेरेटर आर्गनाइजेशन के मकोतो कोबायाशी और क्योटो विश्वविद्यालय के युकावा इंस्टीट्यूट फॉर थियरेटिकल फिजिक्स के तोशीहीदे मोस्कवा को 'ओरजिन ऑफ द ब्रोकेन सिमेट्री विच प्रेडीक्ट्स द एक्जीस्टेंस ऑफ एट लीस्ट थ्री फैमिलीज ऑफ क्वार्क्स इन नेचर' की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
गौरतलब है कि विज्ञान, शांति, साहित्य और अर्थशास्त्र में प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं। स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर स्थापित यह पुरस्कार सबसे पहले वर्ष 1901 में दिए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।