धनबाद में महिलाएं आयोजित करती हैं दुर्गापूजा
रांची, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद शहर में एक ऐसी दुर्गापूजा समिति है जिसका संचालन और पूजा का काम केवल महिलाएं ही करती हैं। यह समिति 15 वर्षो से पूजा आयोजित करती आ रही है।
धनबाद की श्रीनगर कॉलोनी में 'सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति' का गठन वर्ष 1993 में 37 महिलाओं ने मिलकर किया था। समिति की खासियत यह है कि यह पुरुषों के सहयोग के बिना काम करती है।
समिति से जुड़ी महिलाएं पूजा के लिए धन इकट्ठा करती हैं वहीं पूजा से संबंधित धार्मिक कार्य भी करती हैं। समिति की अध्यक्ष सीमा ने बताया, "हमने निर्णय लिया है कि समिति में एक भी पुरुष सदस्य नहीं होगा और सभी काम महिलाएं ही करेंगी।"
स्थानीय लोगों को भी महिलाओं का यह प्रयास पसंद आ रहा है। स्थानीय निवासी के. बी. मिश्रा ने बताया, "महिलाओं द्वारा वर्षो से अपने बलबूते पर दुर्गापूजा आयोजित की जा रही है और हमें इस पर गर्व है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications