अच्छी बढ़त पर खुलने के बावजूद फिसला सेंसेक्स (राउंडअप)

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को अनिश्चितता का जबरदस्त माहौल रहा। उतार-चढ़ाव इतना ज्यादा रहा कि 266 अंकों की बढ़त पर खुला सेंसेक्स 106 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, हालांकि कारोबार की समाप्ति पर निफ्टी में चार अंकों की मामूली बढ़त दर्ज की गई।

आज पूंजीगत वस्तु और सूचना प्रौद्योगिकी खंड के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई, हालांकि तेल एवं गैस और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में थोड़ी बढ़त रही।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज सुबह 266.41 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 12,068.11 पर खुला, लेकिन कारोबार की समाप्ति पर यह 106.46 अंक यानी 0.90 प्रतिशत गिरावट के साथ 11,695.24 पर बंद हुआ। यह 12,181.43 के उच्चतम और 11,501.85 के न्यूनतम स्तर तक गया।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' हालांकि आज 4.25 अंक यानी 0.12 प्रतिशत बढ़त के साथ 3,606.60 पर बंद हुआ, यह 3,732.65 के उच्चतम और 3,537.00 के न्यूनतम स्तर तक गया। आज सुबह यह 4.60 अंकों की बढ़त के साथ 3,606.95 पर खु़ला था।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप सूचकांक 87.07 अंक यानी 2.00 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,257.16 पर और स्मालकैप सूचकांक 110.54 अंक यानी 2.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,976.39 पर बंद हुआ।

आज बीएसई में कुल 809 कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही, जबकि 1,802 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में आज सर्वाधिक बढ़त वाले पूंजीगत वस्तु खंड के शेयर 3.96 प्रतिशत, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) खंड के शेयर 3.04 प्रतिशत, बैंक खंड के शेयर 2.15 प्रतिशत, अचल संपत्ति खंड के शेयर 1.94 प्रतिशत और हेल्थ केयर खंड के शेयर 1.74 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि तेल एवं गैस खंड के शेयरों में 1.30 प्रतिशत, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में 0.84 प्रतिशत और ऊर्जा खंड के शेयरों में 0.38 प्रतिशत की बढ़त रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+