अब नैनो का सफर गुजरात से (लीड-2)

अहमदाबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सिंगुर में राजनीतिक विरोध के चलते अब टाटा मोटर्स की महत्वाकांक्षी लखटकिया कार नैनो का सफर अब गुजरात से शुरू होगी। इस संबंध में टाटा मोटर्स और गुजरात सरकार के बीच मंगलवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

इस बारे में रतन टाटा ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के गांधीनगर में घोषणा की। परियोजना के लिए अहमदाबाद से करीब 30 किलोमीटर दूर साणंद में 1100 एकड़ जमीन मुहैया करवाई जाएगी।

इस मौके पर टाटा ने कहा कि वे नियत समय के मुताबिक नैनो को लांच करेंगे, भले ही इसकी संख्या कम रहेगी।

मोदी के मुख्यमंत्री के रूप में सात साल पूरा करने के मौके पर मंगलवार को टाटा मोटर्स और गुजरात सरकार के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर हस्ताक्षर के लिए बने स्टेज के पीछे 'वेलकम नैनो' का बैनर लगा था।

मोदी ने कहा, "मैं नैनो परियोजना को गुजरात में केवल निवेश के रूप में नहीं देखता हूं। मैं इसे गुजरात और टाटा मोटर्स के बीच साझेदारी के रूप में देखता हूं। एक ऐसी साझेदारी जिससे हमारी सरकार के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "मैं रतन टाटा और टाटा मोटर्स का नए घर में व अपने राज्य की प्रगति में स्वागत करता हूं। मैं चाहता था कि नैनो परियोजना भारत में रहे चाहे वह किसी भी राज्य में लगे। मैं खुश हूं कि उन्होंने गुजरात को चुना है।"

इस मौके पर टाटा ने कहा कि यह टाटा मोटर्स के लिए खुशियों भरा विशेष दिन है।

टाटा ने कहा, "हमारा अनुभव कुछ खराब रहा है। लेकिन बहुत जल्दी हमारे पास नया घर है। मुख्यमंत्री के रूप में मोदी के सात वर्ष पूरे किए जाने के मौके पर यह नया समझौता विशेष हो जाता है।"

उन्होंने कहा, "हम गुजरात के एक अच्छे कारपोरेट नागरिक होंगे। हम गुजरात की हर चीज के प्रति सचेत रहेंगे और यहां की जनता का जीवन बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे।"

उन्होंने कहा कि टाटा समूह की प्राथमिकता नैनो को निश्चित समय पर बाजार में उतारना है। यद्यपि, गुजरात में नई परियोजना को लगाने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा कि गुजरात से नैनो कब निकलेगी, इस बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने हमें लक्ष्य दिया है। यह देश की सबसे छोटी कार है और मैं चाहता हूं कि यह प्लांट सबसे कम समय में तैयार हो जाए। हम कोई सुपरसोनिक नहीं हैं लेकिन प्लांट को शीघ्र बनाया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+