तिब्बत क्षेत्र में भूकंप से 30 मरे
ल्हासा, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। तिब्बत की राजधानी ल्हासा में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 30 लोग मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
ल्हासा, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। तिब्बत की राजधानी ल्हासा में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 30 लोग मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई। अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले सभी लोग ल्हासा के निकट देम्संग काउंटी के थे। अधिकारियों का कहना है कि बहुत से लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप से संचार नेटवर्क और यातायात के प्रभावित होने के कारण गेदार कस्बे का संपर्क अन्य हिस्सों से कट गया है। सेना के जवान और चिकित्साकर्मी बचाव कार्यो में जुटे हैं। भूकंप का केंद्र ल्हासा से 82 किलोमीटर दूर बताया गया है।
भूकंप में पोटाला पैलेस, जोखंग मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ ल्हासा की बहुत सी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि शंघाई-तिब्बत रेलवे और ल्हासा हवाई अड्डे पर कामकाज सामान्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications