राजनाथ सिंह ने बिहार के बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया
पटना, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बिहार के बाढ़ प्रभावित पूर्णिया एवं सहरसा जिलों के सरकारी राहत शिविरों का दौरा किया।
पूर्णिया में राजनाथ ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की महत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इस योजना पर अमल किया जाता तो इस क्षेत्र में इतनी विनाशकारी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
विपक्षी दलों के नेताओं को सलाह देते हुए राजनाथ ने कहा कि यह समय वोट की राजनीति करने का नहीं बल्कि जनसेवा करने का है। बाढ़ राहत शिविरों की स्थिति पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के दुख-दर्द को अच्छी तरह समझा है।
राजनाथ ने बिहार में प्रतिवर्ष आने वाले बाढ़ पर पड़ोसी देश नेपाल से बात कर लंबी अवधि के लिए योजना बनाने पर बल दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications