नोमन बशीर पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख नियुक्त

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद अफजल ताहिर अपना तीन वर्ष का कार्यकाल समाप्त कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर वाइस एडमिरल बशीर की नियुक्ति की गयी है।
मंत्रालय के अनुसार जरदारी ने इस नियुक्ति पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वाइस एडमिरल बशीर मौजूदा विदेश सचिव सलमान बशीर के भाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications