श्रीलंकाः विस्फोट में 22 लोग मारे गए

धमाका श्रीलंका के उत्तर-मध्य हिस्से के अनुराधापुरा कस्बे में यूएनपी के एक समारोह में हुआ। इसके पीछे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) का हाथ बताया जाता है।
सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायक्कारा ने बताया कि "आत्मघाती हमले में सेवानिवृत्त मेजर जनरल जनक परेरा, उनकी पत्नी और अनुराधापुरा में यूएनपी के आयोजक जॉन पुली और उनकी पत्नी समते 22 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा घायल हो गए।"
घायलों को अनुराधापुरा में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। परेरा ने उत्तर मध्य प्रांत के लिए प्रांतीय परिषद के पिछले महीने संपन्न चुनावों में हिस्सा लिया था और परिषद में विपक्ष के नेता बन गए थे।
यूएनपी की ओर से कोलंबो में कहा गया है कि यह हमला अनुराधापुरा में पार्टी का नया कार्यालय खोलने के लिए आयोजित समारोह के दौरान हुआ। विद्रोहियों ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications