बांग्लादेश में मची दुर्गापूजा की धूम

बांग्लादेश में इस वर्ष दुर्गापूजा में 22 हजार पंडाल लगाए गए हैं जिनमें अकेले राजधानी ढाका में ही 165 पूजा पंडाल मौजूद हैं। 'बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद' के सलाहकार मेजर जनरल सी. आर. दत्ता ने बताया कि पूजा के विशेष अवसर पर सरकार के समक्ष कई मांगें रखीं गई हैं, जिनमें दुर्गापूजा का प्रांतीय स्तर पर आयोजन और उत्सव के दौरान चार दिनों का अवकाश भी शामिल है।
परिषद के नेताओं ने ढाका स्थित ऐतिहासिक 'ढाकेश्वरी मंदिर' में संवाददताओं को इस संबंध में जानकारी दी। परिषद के महासचिव सत्येन्द्र चंद्र ने कहा कि आधुनिक लोकतांत्रिक देश में सभी धर्मो के लोगों को समान अधिकार मिलने चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications