शक्ति कपूर के पुत्र समेत 240 धरे गये

पुलिस ने सोमवार तड़के यह दबिश एक पब में आयोजित रेव पार्टी के दौरान डाली, जिसमें तड़के लोगों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों में एक इजराइली डीजे और फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर के पुत्र भी शामिल हैं।
यही नहीं मादक पदार्थों का सेवन करने वाले युवक-युवतियों का मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक छापे के दौरान एक्सटेसी की 100 से ज्यादा गोलियां, हेरोइन, एलएसडी और कोकीन जैसे मादक पदार्थ जब्त किए गए।
एक फिल्म निर्माता उस पब के मालिकों में से है। पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनमें एक बॉलीवुड अभिनेता का पुत्र, 40 युवतियां और कुछ विदेशी नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा पब में मौजूद नशे के आठ सौदागरों को भी पुलिस ने धर दबोचा।


Click it and Unblock the Notifications