परमाणु करार पर बुश के हस्ताक्षर बुधवार को

समाचार पत्र द न्यूज के मुताबिक व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। दूसरी ओर अमरीकी विदेश मंत्री कोंडालीजा राइस ने भी भारत यात्रा से स्वदेश लौटते वक्त विमान में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बुश जल्द ही इसपर हस्ताक्षर करने वाले हैं इसके बाद दोंनों देशों की ओर से इसपर हस्ताक्षर होंगे और इसके साथ ही यह क्रियान्वित हो जाएगा।
समझौते में हुई देरी के सवाल पर राइस ने कहा कि इसकी कोई विशेष वजह नहीं थी बल्कि प्रशासनिक और विधायिक औपचारिकताओं को निबटाने में थोड़ा वक्त लग गया।
राइस के मुताबिक इस समझौते से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सबंध और प्रगाढ़ होंगे लेकिन वहीं दूसरी ओर रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दक्षिण एशिया क्षेत्र में हथियारों की होड़ शुरू हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications