गंगा बचाओ: 72 दिन से अनशन जारी

Tehri Dam
वाराणसी, 6 अक्टूबर: मां का स्‍वरूप मानी जाने वाली गंगा नदी की अविरल धारा को बचाने के लिये अनशन पर बैठे बाबा नागनाथ योगेश्‍वर नाथ का स्‍वास्‍थ्‍य लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार को उनके अनशन का 72वां दिन है।

गंगा नदी के प्रति समर्पण और सरकार व जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही उपेक्षा के चलते गंगा प्रेमियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। टिहरी बांध से गंगा की मुक्ति के लिए बाबा नागनाथ योगेश्वर नाथ के अनशन का सोमवार को 72 वां दिन है।

बाबा नागनाथ योगेश्वर ने कहा कि जब तक सरकार गंगा की अविरल धारा बहाल करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। बाबा ने कहा कि वे यह भी जानते हैं कि गंगा की अविरल धारा को बहाल करने के लिए भागीरथ की तरह प्रयास करना पड़ेगा, जिसके लिए काशीवासियों के सहयोग से वे मरते दम तक संघर्ष करते रहेंगे। बाबा का स्‍वास्‍थ्‍य गिरने से वो लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। यही नहीं उनका शरीर किसी कंकाल की तरह दिखने लगा है।

बाबा नागनाथ के अनशन का समर्थन करते हुए जय मां गंगे क्रांतिदूत संस्था के सदस्यों ने कहा है कि गंगा में प्रदूषण उसके प्रवाह को रोकने की वजह से है। पांडेय ने दावा किया कि अगर गंगा की धारा को टिहरी बांध से छोड़ दिया जाए तो गंगा स्वयं ही निर्मल तो हो जाएगी। गंगा महासभा आंदोलन से जुड़े स्वामी जितेंद्रनंद ने कहा कि बाबा नागनाथ द्वारा किए जा रहे आंदोलन को समस्त गंगा प्रेमियों का समर्थन प्राप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+