बीएसई में 20 माइक्रोंस 50 रुपये पर सूचीबद्ध

Bombay Stock Exchange
मुम्बई, 6 अक्तूबरः सफेद खनिज विनिर्माता 20 माइक्रोंस का शेयर निर्गम मूल्य पर 9.09 फीसदी की छूट के साथ आज 50 रुपये प्रति शेयर पर बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) में सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का शेयर 50 रुपये पर खुला और 96.25 रुपये प्रति शेयर की उच्चतम ऊंचाई और 47.55 रुपये की न्यूनतम ऊंचाई पर पहुंच गया। कंपनी ने 1.41 करोड़ शेयरों के साथ पूंजी बाजार में कदम रखा है। 20 माइक्रोंस ने अपना निर्गम मूल्य 55 रुपये निर्धारित किया है।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर 45.45 फीसदी के प्रीमियम के साथ 80 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ। एनएसई में शेयर 80 रुपये पर खुला जो शेयर का अभी तक का इंट्रा डे हाई जबकि इंट्रा डे लो 46 रुपये है।

उल्लेखनीय है कि बीएसई और एनएसई में आरंभिक कुछ मिनट के कारोबार में लगभग 57. 20 लाख शेयरों ने कारोबार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+