देश में मर्सिडीज बेंज कारों की बिक्री बढ़ी

इस साल भारतीय ग्राहकों में मर्सिडीज बेंज 'ई' कार सबसे ज्यादा पसंद की गई। जनवरी से सितंबर के दौरान इस वर्ग की 921 कारों की बिक्री हुई।
'मर्सिडीज बेंज इंडिया' के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विल्फ्रेड अल्बर ने कहा, "इस वर्ष हमारा बेहतर प्रदर्शन लगातार जारी है। हम बहुत उत्साहित हैं, पहली बार हमने 3,000 से ज्यादा कारों की बिक्री की है।"
इस वर्ष सितंबर के अंत तक मर्सिडीज बेंज के 'एस' श्रेणी की 524 कारों की बिक्री हुई। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 64 प्रतिशत अधिक है। जबकि 'सी' श्रेणी की कंपनी की नई कार की बिक्री 1,450 तक जा पहुंची।


Click it and Unblock the Notifications