आर्थिक संकट से मित्तल को तगड़ी चपत

आर्थिक संकट के प्रभाव के आंकलन के बाद संडे टाइम्स की ओर से जारी की गई धनकुबेरों की सूची में मित्तल सर्वाधिक नुकसान झेलने वाले व्यवसायीयों में सबसे ऊपर हैं।
इसके अनुसार गत चार जून को मित्तल के शेयरों की कुल कीमत 33.24 अरब पांउड थी जो कि शुक्रवार को बाजार के बंद होने तक 16.63 अरब पांउड रह गई।
इस लिहाज से वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान महज 120 दिनों में उन्हें 16 अरब पांउड का चूना लग गया। नुकसान झेलने में वाले उद्योगपतियों में अनिल अग्रवाल भी शामिल हैं जिन्हें इस अवधि में 2.9 अरब पांउड की चपत लगी।
हालांकि मित्तल अभी भी ब्रिटेन के सबसे बड़े धन्नासेठ हैं। इसके अलावा ब्रिटेन में नुकसान झेलने वाले बड़े पूंजीपतियों में कारफोन वेयरहाऊस के मालिक चार्ल्स डंस्टन डेविड रूज और डेली मेल के चेयरमेन लार्ड रॉथमेयर भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications